जर्जर भवनों पर निरंतर जारी है नगर निगम कटनी की कार्यवाही
अत्यधिक जर्जर पुरवार स्कूल की बिल्डिंग को निगम के अमले ने किया ध्वस्त
(कटनी) शासन के निर्देशानुशानुसार भयप्रद,जर्जर,मानव आवास हेतु अनुपयुक्त भवनों को चिन्हित कर भवन स्वामी को ऐसे भवन संरचना को हटाये जाने हेतु सूचना पत्र जारी करने एवं भवन स्वामी द्वारा जर्जर भयप्रद भवन को स्वयं न हटाये जाने पर प्रावधान अनुसार व्यवस्थापन / वैकल्पिक व्यवस्था के साथ हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश हैं दिए है जिसके परिपालन में कटनी नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए ऐसे भयप्रद मकानों भवनों पर डिस्मेंटल की कार्यवाही की जा रही है।

निगम द्वारा उक्त कार्यवाही आज दिनांक 8 अगस्त को नगर निगम सीमांतर्गतगत बी.डी.अग्रवाल वार्ड स्थित पुरवार पुत्री शाला की जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने की कार्यवाही की गई है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।कार्यवाही के दौरान स्थानीय पार्षद एडवोकेट मौसुफ बिट्टू, प्र.कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़ एवं निगम का अतिक्रमण अमला मौक़े में उपस्थित रहे।
