स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर विकासखंड स्तरीय बैठक की गई आयोजित
(बल्देवगढ़) बल्देवगढ़ जनपद पंचायत सभा कक्ष में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे। इस अवसर पर बल्देवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भारती देवी मिश्रा के द्वारा नाराजगी व्यक्त की और अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी करने की बात कही। वही कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को गरिमामय पूर्ण सम्मान के साथ फहराया जाए राष्ट्रीय ध्वज की प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए सभी लोग अपने-अपने कार्यालय में समय पर पहुंचे और बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाए। समस्त अधिकारी कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई जिसमें नगर परिषद को साफ सफाई एवं पेयजल हेतु निर्देशित किया गया वहीं पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में बताया कि समस्त कार्यालयों में 7:30 पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह प्रतिवर्ष की भांति नगर के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सुबह 8:00 बजे नगर परिषद प्रांगण में पहुंचेंगे इसके बाद वहां से पंक्तिबद्ध होकर जनपद पंचायत प्रांगण के सामने मिनी खेल स्टेडियम में पहुंचेंगे जहां पर सुबह 9 बजे से सामूहिक ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में समस्त अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारियां दी गई जिसमें बल्देवगढ़ तहसीलदार अरविंद यादव, डॉ अभिषेक सोलंकी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार अहिरवार, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी महेश दोहरे पशु चिकित्सालय से केपी पटेरिया, बीआरसी राहुल त्रिपाठी बल्देवगढ़ नगर परिषद सीएमओ अरविंद तिवारी बालक हायर सेकेंडरी संकुल प्राचार्य दीपक यादव, कन्या हायर सेकंडरी संकुल प्राचार्य बृजकिशोर तिवारी एमपीईबी से संजय मिश्रा उपस्थित हुए एवं कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी बैठक में नदारद रहे।
(शिवराज सिंह जिला ब्यूरो)
आरपीकेपी इंडिया न्यूज, टीकमगढ़
