कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर सिविल लाइन स्थित पुरवार स्कूल के जर्जर शाला भवन को किया गया जमींदोज

(कटनी)  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के द्वारा समय- सीमा बैठक में जर्जर और क्षतिग्रस्त स्कूलों के भवनों के डिस्मेंटल कराने के दिए गए निर्देश के बाद सिविल लाइंस स्थित पुरवार स्कूल में जर्जर भवन को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने की कार्यवाही की गई।  स्कूल की जर्जर शाला भवन को नगर निगम के अमले द्वारा जे सी बी मशीन लगाकर भवन को गिराए जाने की कार्यवाही की कार्यवाही की गई, ताकि कोई अप्रिय घटना या हादसा घटित न हो सके।  ज्ञातव्य हो कि क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्कूलों में संचालित हो रही कक्षाओं में घटित हो रही घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्कूलों का सर्वे कराते हुए उन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें