केंद्रीय जेल जबलपुर में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क विधिक परामर्श शिविर
(जबलपुर) नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के द्वारा निःशुल्क विधिक परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि चार साप्ताहिक निःशुल्क विधिक परामर्श शिविर में असहाय बंदियों और हवालातियों के जिनके प्रकरण लंबित है जल्द निर्णय दिलवाने में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के लीगल ऐड टीम के द्वारा प्रयास किए जाएंगे। द्वितीय सप्ताह 10/08/24 को सुबह 10 से 12 बजे तक शिविर में केंद्रीय जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ,उप अधीक्षक मदन कमलेश , उप अधीक्षक रूपाली मिश्रा, लॉ ऑफिसर हिमांशु तिवारी के मार्ग दर्शन में शिविर का सफलतापूर्ण, जबरदस्त आयोजन किया गया l
जेल अधीक्षक मदन कमलेश के मार्गदर्शन नेतृत्व में कैदियों, बंदियों, हवालातियों के प्रकरणों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई , जो बंदी , हवालाती अपने प्रकरणों को निःशुल्क मंच को सौपने के इकछुक है , आगामी दो शनिवार 17/08/24 एवं 24/08/24 को और शिविर आयोजन किए जाएंगे , अगस्त माह के अंतिम शनिवार 31/08/24 में समापन कार्यक्रम में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्र कुमार वालेजा एडवोकेट के द्वारा जेल प्रशासनिक अधिकारीयो के सम्मान एवं जेल प्रशाशन द्वारा सभी सम्मिलित अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जावेगा।
गत दिवस आयोजित निःशुल्क विधिक परामर्श शिविर में निष्ठावान, ऊर्जावान, अधिवक्तागणों राजेश पंजवानी एडवोकेट, मनोज कुमार सनपाल एडवोकेट, वैभव कुमार जैन एडवोकेट,जगदीप प्रकाश एडवोकेट, श्रीमति अंजलि श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रशांत पंजवानी एडवोकेट, श्रीमती वंदना त्रिपाठी एडवोकेट, कपिल रामानी एडवोकेट, वी.आर. गोईल एडवोकेट, सुश्री अर्चना ठाकुर एडवोकेट, श्रीमति रीता नोटियाल एडवोकेट, श्रीमती रंजीता सोनकर एडवोकेट, प्रशांत ताम्रकार एडवोकेट, हेमंत ताम्रकार एडवोकेट की उपस्थित रही।
