मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर का किया सम्मान

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी श्री विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि श्री विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। श्री विवेक सागर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है और शाबाशी भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुझे अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें