कमिश्नर नर्मदापुरम् ने कार्यो में लापरवाही बरतने पर जनपद सीईओ चिचोली को किया निलंबित –
( होशंगाबाद )
नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने मनरेगा के कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद पंचायत चिचोली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर सिंह वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये हैं। निलंबन अवधि में श्री वर्मा का मुख्यालय जिला पंचायत बैतूल रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
