जल्दी अमीर बनने का लालच देकर लोगों के रुपए ठगने वाली फर्जी चिट फण्ड कंपनी का पर्दाफ़ाश

05 आरोपी गिरफ़्तार, आरोपियों की कुल 4.15 करोड़ रुपए संपत्ति की गई जप्त एवं सीज

 (टीकमगढ़) जिला टीकमगढ़ में एलजेसीसी कंपनी की ब्रांच चकरा तिराहे पर कार्यरत थी। जब कुछ निवेशको द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी को उक्त कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा पैसे नहीं लौटाने की शिकायत की गयी तो तत्परता से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित कर निवेशको के लगभग 15 लाख रू० वापस करवाने के साथ-साथ मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया था कि लोगो द्वारा इस प्रकार की कंपनियों में किसी प्रकार का निवेश किया गया पैसा अगर कम्पनी नहीं देती है तो लोग इसकी शिकायत पुलिस से करें। इसके बाद से ही कम्पनी के निवेशको ने टीकमगढ़ पुलिस से लिखित शिकायतें की।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन प्रमोद वर्मा व उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में थाना पलेरा, थाना कोतवाली में शिकायतकर्ताओ की शिकायत पर अपराध धारा 111, 318 61(2) बी.एन. एस. में पंजीवद्ध कर जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम अनुविभागीय अधिकारी टीकमगढ़ राहुल कटरे, व अनुविभागीय अधिकारी जतारा अभिशेक गौतम के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई जो गठित टीम द्वारा उक्त कम्पनी के फर्जीवाड़ा का खुलासा कर कम्पनी के ब्रांच मैनेजर सुबोध रावत व अजय तिवारी, राहुल यादव, जियालाल राय, विजय शुक्ला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुछताछ में इनके द्वारा बताया गया की उक्त एलजेसीसी कम्पनी के माध्यम से वह स्वयं व समीर अग्रवाल, रवि तिवारी अलोक जैन व अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह के रूप में वर्ष 2012 से फर्जीवाड़ा कर लोगो की निवेश की गई रकम हड़प रहे हैं। इनके द्वारा ये भी बताया गया कि सभी कम्पनी के मैनेजर व स्वयं द्वारा करोड़ो रूपये की सम्पति पूरे भारत में जगह-जगह पर अर्जित करने के साथ अजय तिवारी, सुबोध रावत द्वारा टीकमगढ़ में ही करोड़ो रूपये की सम्पति व एफडी स्वयं एवं परिजनो के नाम से अर्जित की गई हैं। पिछले 12 वर्षों में इनकी कम्पनी पर पहली बार पुलिस कार्यवाही होना स्वीकार किया गया। आरोपियों के
मेमोरेण्डम पर इनकी निवेशको की गाडी कमाई से अर्जित की गई सम्पति जप्त की गई है व इनके ऑफिस की सम्पति व डाटा जप्त किया गया है।

गिरफ़्तार आरोपियों का विवरण
(1) अजय कुमार पिता स्व० श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी उम्र 42 साल नि0 ग्राम गुढा खिरिया थाना नाराहट जिला ललितपुर हाल इन्द्रपुरी कालोनी थाना कोतवाली टीकमगढ (म०प्र०)

(2) विजय कुमार पिता सूर्य प्रसाद शुक्ला उम्र 45 साल नि0 इन्द्रपुरी कालोनी थाना कोतवाली जिला टीकमगढ (म०प्र०)

(3) सुबोध कुमार पिता श्री रामचन्द्र रावत उम्र 36 साल नि0 ढोगा मोहल्ला थाना कोतवाली टीकमगढ (म०प्र०)

(4) राहुल पिता श्री शंकर यादव उम्र 46 साल नि० बङीमाता मोहल्ला जिला निवाङी हाल बालाजी रेजीडेन्सी पंचवटी झांसी थाना कोतवाली जिला झांसी उ०प्र०

(5) जियालाल राय पिता स्व० गनेश प्रसाद राय उम्र 34 साल नि० ग्राम रामगढ़ थाना जतारा टीकमगढ हाल न्यू बस स्टेण्ड कुचबंदियाना मोहल्ला थाना कोतवाली टीकमगढ़ (म०प्र०)

अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा इनके मिलने के संभावित स्थानों पर देश के विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पड़ताल में उक्त कंपनी के संबंध में तथ्य हुए उजागर

कम्पनी का इतिहास लस्टीनेस जनहित क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी (एलजेसीसी) उक्त कम्पनी का मास्टर माइंड सी.एम.डी. समीर अग्रवाल जो मुम्बई का निवासी व वर्तमान में दुबई में निवासरत है इसके और इसके साथियों रवि तिवारी, आलोक जैन, सुतिक्ष्ण सक्सेना, अजय तिवारी, सुबोध रावत ललितपुर उ०प्र० के रहने वाले सभी जालसाज बड़ी सोच व जल्द अमीर बनने की ईच्छा रखकर समीर अग्रवाल द्वारा वर्ष 2013 में सात सोसाइटियों को पंजीकृत कराया जिनके नाम 1. स्वामी विवेकानंद क्रेडिट 2. हयूमन क्रेडिट सोसाइटी 3. श्री सारने वर 4. लस्टीनेस जनहित 5. दा लोनली अर्वन मल्टी स्टेट क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी 6. यगोदीप क्रेडिट सोसाइटी 7. विश्वास केडिट सोसाइटी मूलतः ये सोसाइटिया बैंकिंग, क्रेडिट, एफडी, आरडी, लोन का कार्य करती है। इसमे आरडी, एफडी, एमआईएस, सुकन्या, धनपेटी, जैसी स्कीम के द्वारा लोगो से पैसा निवेश कराया जाता है और लोन भी दिया जाता है। उक्त सोसाइटिया अधिकृ…
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
        टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें