हर घर तिरंगा अभियान के तहत जबलपुर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

(जबलपुर)  देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जन-जागरूकता पैदा करने तथा नागरिकों को गर्व के साथ अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज रविवार की दोपहर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में रक्षित केन्द्र जबलपुर पुलिस द्वारा मोटर बाइक पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी विवेक कुमार गौतम, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच आर पाण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक कैट उदय भान सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीमति संगीता डामोर तथा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित लगभग 300 की संख्या में जिला पुलिस बल उपस्थित रहा।

तिरंगा यात्रा रक्षित केंद्र से प्रारंभ होकर तहसील चौक, हाई कोर्ट चौक, घंटाघर, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, तीनपत्ती, ब्लूम चौक, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर बाजार, कपूर क्रॉसिंग, भैंसासुर तिराहा, बिरवानी पेट्रोल पंप, सदर बाजार मेन रोड से पेंटी नाका चौक, श्रृजन चौक, एम्पायर तिराहा, पुल नम्बर-दो, पर्यटन तिराहा, हाईकोर्ट चौक, मालगोदाम होते हुये वापस रक्षित केन्द्र पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस जवानों द्वारा भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये और ‘‘देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश भी दिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें