स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

(उमरिया)  स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को जिला मुख्यालय उमरिया में प्रातः 9 बजे से अमर शहीद स्टेसडियम मे आयोजित किया जाएगा । इसी तरह जिले भर में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । जिला स्तरीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये है वे समय पर पूरा करें । इसके साथ ही शहीदों के परिवार जनों को कार्यक्रम स्थल मे लाने अथवा असमर्थता की स्थिति में घर मे जाकर सम्मानित करने हेतु राजस्व अधिकारियों की डियुटी लगाई जाए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें