महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिए सख़्त निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला हुआ अलर्ट

शहर में तेज़ी से जारी है निरंतर सफ़ाई अभियान

(कटनी)  विगत दिवस शुक्रवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा विभागीय अध्यक्ष सुभाष शिब्बु साहू के साथ स्वास्थ्य विभाग कि बैठक लेते हुए शहर को स्वच्छ साफ़ रखने के सख़्त निर्देश दिए गए थे जिसमे मुख्य कटनी बस स्टैंड सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त न  होने को लेकर महापौर सूरी द्वारा अधिकारियों पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए तत्काल सफ़ाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया जिसके परिपालन में स्वास्थ्य विभाग  के अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारियों का अमला लगा कर साफ सफाई अभियान चलाया गयाअमले द्वारा शहर में लगातार सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों में सफ़ाई कार्य निरंतर जारी हैं।महापौर सूरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को आगे भी निरंतर सफ़ाई अभियान को गति देते हुए आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कटनी को स्वच्छता के दृष्टि में उच्चतम स्थान में लाने हेतु ज़मीनी स्तर पर कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें