जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला अधिकारी उपस्थित हो-नवागत कलेक्टर श्री सिंह
अनुपस्थित 12 अधिकारियों को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत कक्ष में मौजूद अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरेक विभाग जनसुनवाई कार्यक्रम के प्राप्त आवेदनों का स्वंय भी रिकार्ड संधारित करेंगे। ऐसे आवेदन जो मौेके पर निराकृत नहीं हो पाए है। उन कारणो का उल्लेख करते हुए निराकरण की सीमा अंकित करेंगे और आवेदको को भी इस प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। ऐसे आवेदन जो बजट से संबंधित है उन मामलो में विभागीय अधिकारी विभाग प्रमुख, बजट प्रभारी अधिकारी से संवाद कर बजट प्राप्ति के लिए क्या प्रयास किए गए है कि भी जानकारी आवेद के साथ संलग्न करेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम मंे कलेक्टर श्री सिंह ने विभागो के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि विभागीय कितने आवेदन लंबित है उनका निराकरण करें। जिला स्तर पर कोई भी आवेदन लंबित ना रहें। आवेदन मामलो में यदि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है तो अविलम्ब संवाद कर निराकरण की पहल कराना सुनिश्चित करें। लंबित आवेदनो के निराकरण हेतु विभागीय जिलाधिकारियों के द्वारा अपने स्तर पर क्या पहल की गई है कि प्रक्रिया से अवगत कराएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने पहली अपनी जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदको की समस्याओं को रेखांकित करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दूर-दराज से आने वाले आवेदको की व्यक्तिगत पीडा का भी ध्यान रखते हुए समय पर निराकरण की पहल कर जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रति आवेदको का विश्वास बढे ऐसी कार्यप्रणाली को रेखांकित करें।
कलेक्टर के भूतल स्थित सभागार में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में 80 आवेदको के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया था कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने अनेक आवेदनो का मौके पर निराकरण कराया वहीं ऐसे आवेदन जो एक दिवस मंे निराकृत हो सकते है के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए निराकरण की तमाम कार्यवाहियों से जनसुनवाई कार्यक्रम के नोडल अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए है। जनसुनवाई कक्ष में जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्री विनीत कुमार तिवारी, श्रीमती मोहिनी शर्मा, सुश्री निकिता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा के अलावा विभिन्न विभागो के जिलाधिकारियों के द्वारा पंक्तिबद्ध रो में बैठकर आवेदको से प्राप्त हुए आवेदनो के निराकरण की पहल की गई है।
