देवास जिले में ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत बागली में निकाली तिरंगा यात्रा

(देवास)  प्रदेश सहित जिले में 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत बागली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से जिले के नागरिकों को अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तिरंगा यात्रा में बागली विधायक श्री मुरली भंवरा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम बागली श्री आनंद मालवीय सहित अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी और स्‍कूल छात्र-छात्राएं शामिल हुई।

     जिले में ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत नागरिकों को अभियान अन्तर्गत शपथ दिलाई जा रही है और नागरिकों अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तिरंगा अभियान में देवास जिले के सभी नागरिक सहभागिता करें। तिरंगा अभियान के तहत जिले में सेल्‍फी पाईट बनाये गये है, जहां जिले के नागरिक उत्‍साह से सेल्‍फी ले रहे है। तिरंगा अभियान के तहत जिले में हस्‍ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले नागरिक सेल्‍फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें