123 वीं बटालियन (सीआरपीएफ) ने गर्व और समर्पण के साथ मनाया 78वॉ स्‍वतंत्रता दिवस

78 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव 123वीं बटॉलियन (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)  ने गर्व और समर्पण के साथ मनाया।

(बालाघाट)  78 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव 123वीं बटॉलियन (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)  ने गर्व और समर्पण के साथ मनाया। जिसमें कमाण्डेण्ट श्रीमती तेजिंदर कौर व बल के वरिष्ठ अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रसाद दुबे (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री मनोज कुमार (उप.कमाण्‍डेंट) और बहादुर कर्मी शामिल हुए। समारोह की शुरुआत कमाण्डेण्ट श्रीमती कौर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। तत्‍पश्‍चात उन्‍होंने देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान श्रीमती कौर ने कहा “केंद्रीय रिजर्व बल स्वतंत्रता की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 78वें स्‍वतंत्रता दिवस पर हम उन बहादुर जवानों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने अपने साहस और समर्पण से देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शन भी शामिल थे, जो देश की विविधता और एकता को दर्शाते हैं। विशेष सत्र में सीआरपीएफ के उन कर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्य की मिसाल पेश की है। स्वतंत्रता दिवस के समापन पर, सभी उपस्थित लोगों ने एक पारंपरिक देशभक्ति गाने के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें