कलेक्टर ने वृद्धजनों को वितरित किये शाल और श्रीफल, स्वास्थ्य की ली जानकारी

 कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के कल्याणपुर स्थिति वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम परिसर के पेड़ो की छटाई एवं साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्नान करने वाले स्थान पर सेफ्टी पाइप भी लगवाए जिससे स्नान करने में वृद्धजनों को सुविधा मिल सकें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को टीका लगाकर शाल और श्रीफल भी भेंट किया तथा वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वृद्धजनों से उनके विशेष रूचियों के बारे में भी जाना। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय सुश्री प्रज्ञा मरावी एवं वृद्धाश्रम समिति के श्री सुनील सिंघल सहित अन्य सदस्यगण गण उपस्थित थें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें