खबर लगते ही महापौर ने इंजीनियर भेज बंद कराया सड़क निर्माण कार्य
जांच के लिए सैंपल टेस्टिंग एंड रिसर्च सेंटर जबलपुर भेजने के महापौर ने दिए निर्देश
(कटनी) नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में ठेकेदार किस तरह मनमानी पूर्ण तरीके से कार्य करते हैं उसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रणाम सहित आज गड्ढा टोला वंशरुप वार्ड में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में देखने मिला। जानकारी के मुताबिक यहां पर बनाई जा रही सड़क में रेत की जगह ठेकेदार स्टोन डस्ट का इस्तेमाल कर रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही महापौर प्रीति संजीव सूरी को लगी तो उन्होंने तुरंत निगम अफसरों को तलब किया। और तत्काल संबंधित इंजीनियर को मौके पर जाकर जांच करने और निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए। साथ हो उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य का सैंपल टेस्टिंग एंड रिसर्च सेंटर जबलपुर भेज कर जांच कराई जाए।
