कैमोर सीमेंट एवं खदान कर्मचारी संघ कार्यालय एवं पेट्रोल पंप में किया गया ध्वजारोहण

(कैमोर) 78 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैमोर सीमेंट एवं खदान कर्मचारी संघ कार्यालय एवं पेट्रोल पंप में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संघ के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के पश्चात श्रमिक तिरंगा रैली संघ कार्यालय से होकर अमरैया पार होते हुए पेट्रोल पंप तक गई।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में अध्यक्ष गणेश राव ने आजादी का सही मायने बताते हुए सभी श्रमिकों से निवेदन किया कि आप एकजुट रहे और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे।

हम अपनी आजादी को पहचाने : मुकेश गौतम
संघ के महामंत्री मुकेश गौतम ने कहा कि कैमोर आज पुनः मानसिक रूप से गुलाम हो चुका है, जहां पर अज्ञात भय एवं अज्ञात लाभ से बहुत ज्यादा श्रमिक प्रभावित है, अपने हितों के लिए खुद चिंतित नहीं है यह कैसी आजादी है। श्रमिकों का लगातार शोषण हो रहा है श्रमिकों से 12-12 घंटे काम कराया जा रहा है उन्हें 8 घंटे का वेतन दिया जा रहा है बिना गेट पास के श्रमिकों से काम कराया जा रहा है बिना पंचिंग किए श्रमिकों को अंदर प्लांट के काम पर लिया जाता है श्रमिकों के स्वास्थ्य ,सुरक्षा एवं वेतन का पूरी तरह प्रबंधन द्वारा शोषण हो रहा है और हम चुपचाप देख रहे हैं।

कुछ जयचंद कंपनी के पालतू दलाल अंग्रेजों की भांति फूट डालो राज करो की नीति से मजदूरों को आपस में लड़ाते हैं, श्रमिकों की चुगलियां करते हैं, श्रमिकों की शिकायत करते हैं एवं श्रमिकों का नुकसान करने की नियत रखते हैं। हम अपनी आजादी को पहचाने, हर गलत काम का विरोध करें तभी हम सही मायने में स्वतंत्र हैं।

जरूरत है आप जागे : रवि दुबे
संघ के वरिष्ठ रवि दुबे ने कहा कि संघ लगातार श्रमिक हित में काम कर रहा है, श्रम न्यायालय में भी आपके हितों की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ रहा है और जल्द ही हमें सफलता मिलेगी। आज जरूरत है आप जागे आंदोलन की ओर अग्रसर हो इंकलाब करें अन्यथा आपका शोषण यूं ही होता रहेगा और आप गुलाम बने रहेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें