कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम

(अनुपपुर) मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल  बिजुरी कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। दोपहर 1ः00 बजे बिजुरी में मुख्यमंत्री जी द्वारा बिजुरी क्षेत्र में की गई घोषणा-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन एवं उप तहसील से तहसील का दर्जा तथा अन्य निर्माण कार्यों के फलस्वरूप मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिए जाने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे व क्षेत्रीय बहनों द्वारा रखे गए रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्षासूत्र बंधवाएंगे। दोपहर 3ः30 बजे बिजुरी से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4 बजे कोतमा पहुंचेंगे एवं कोतमा में मुख्यमंत्री जी द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र में की गई घोषणा -कोतमा में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, कोतमा में समस्त अनुविभागीय कार्यालयों का संचालन एवं भवन निर्माण कार्य, राजाकछार जलाशय का पुर्ननिर्माण, कटकोना से ऊरा मार्ग, कटनी, गुमला, चांडिल मार्ग से ग्राम पथरौड़ी मार्ग, बनगवा में भलमुड़ी से राजनगर तक पहुंच मार्ग, डोंगरिया से कोरिया मार्ग एवं जिला मुख्यालय में हवाई पट्टी, जिला न्यायालय भवन, ऑडोटोरियम हॉल, नवीन बस स्टैण्ड के फलस्वरूप मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिए जाने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे व बहनों द्वारा रखे गए रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्षासूत्र बंधवाएंगे। शाम 6 बजे कोतमा से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं बिजुरी में रात्रि विश्राम करेंगे। 19 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे बिजुरी से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें