अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत ने जबलपुर में निःशुल्क विधिक परामर्श शिविर का किया आयोजन

एडवोकेट बहनों ने बंदी , हवालातीयो को राखी बांधकर पेश की मानवता की मिशाल

 (जबलपुर) देश की एडवोकेट संस्था अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के द्वारा बंदियों हवालातियों को तीसरे शनिवार को भी लगभग 40 प्रकरणों का बीड़ा उठाते हुए कुल तीन सप्ताह के लगभग 100 प्रकरणों को केंद्रीय जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर , उप अधीक्षक मदन कमलेश , लॉ ऑफिसर हिमांशु तिवारी के मार्गदर्शन में प्राप्त किए।

जेलर मदन कमलेश ने पूर्व प्रकरणों की स्थिति पर मंच से अपेक्षा रखी की जल्द प्रकरणों को प्रक्रिया में लेते हुए निराकरण का प्रयास करे। लॉ ऑफिसर हिमांशु सिंह ने यह अपेक्षा की कि कैंप के अलावा भी प्रकरण यदि बंदी हवालातीयो से प्राप्त होते है, भविष्य में भी सहयोग करे ।

एडवोकेट बहनों के द्वारा निःशुल्क परामर्श के साथ बंदी हवालातीयो को चंदन टीका के साथ अटूट पर्व राखी को बांधते हुए सभी उपस्थित हवालातियों, बंदियों को मीठा खिलाया गया।
कई बंदी जो शायद लंबे समय से परिवार से अलग है या उनकी परिवार कोई जानकारी नहीं लेते ऐसे बंदियों को भावनात्मक आंसू आ गए । राष्ट्रीय सलाहाकार अधिवक्ता कल्याण योजना दीपक पंजवानी एडवोकेट के द्वारा बंदियों हवालातियों को कुछ माह उनके प्रतिभा अनुसार कुछ कुछ कार्य सौंपेंगे जिससे उन्हें कुछ आमदनी हो और अच्छा जीवन जी सके ऐसा आश्वाशन बंदियों को दिया।

इस दौरान एडवोकेट दीपक पंजवानी, मनोज कुमार सनपाल, वैभव कुमार जैन, कु लक्ष्मी देवी, श्रीमती रश्मि तिवारी, कु. प्रियंका जैन , कु ज्योति कुरील , सूरज सिंह, श्री मती पपिया घोष , अखिल राज , श्रीमती सरिता कनोजिया सभी अधिवक्ताओं के द्वारा उत्साह के साथ त्रुटि वश या कोई दुर्भावना नहीं में प्रकरणों में निराकरण में पूर्ण मदद का आश्वाशन दिया ।
✍️ (सचिन यादव)
RPKP INDIA NEWS
   स्टेट हैड मध्यप्रदेश

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें