जिले में राजस्व महाअभियान में बेहतर प्रगति लाई जाए – संभागायुक्त श्री संजीव सिंह

राजस्व कार्यालय में अभिलेखों का व्‍यवस्थित रख रखाव हो – कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा

(राजगढ़़)  भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने को जिला मुख्यालय पर राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व अभियान के बेहतर परिणाम दिखना चाहिए। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया की राजस्व अभियान में बेहतर परिणाम लाने के लिए उनके द्वारा सतत समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में जिले में नामांतरण, बंटवारा का समय-सीमा से बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नही है। संभागायुक्त ने नरसिंहगढ़ एवं ब्यावरा में तहसील कार्यालयों का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति एवं राजस्व महाअभियान की प्रगति की भी सूक्ष्‍मता से जानकारी ली।राजस्व अधिकारियों की बैठक में संभागायुक्त ने कहा कि राजस्व न्यायालय में आने वाले प्रत्‍येक राजस्व प्रकरण को आरसीएमएस में आवश्‍यक रूप से विधिवत दर्ज किया जाएं। उसकी आवेदक को पावती भी दी जाए। कोई भी राजस्व प्रकरण दर्ज होने से न छूटे। अपील के मामलों को भी आरसीएमएस में दर्ज किया जाए। राजस्व अधिकारी स्वयं के एवं अधीनस्‍थ न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की सतत मॉनिटरिंग करें। आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण की स्थिति का स्टेटस नियमित रूप से दर्ज हो। उन्होंने कृषि भूमि के ई-केवायसी कार्य में भी बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर राजस्व अभियान में बेहतर परिणाम लाने के प्रयास कर रहे है। कमजोर प्रदर्शन  करने वाले क्षेत्र के पटवारियों को लक्षित कर उनके काम में गति लाई जा रही है। ई-केवायसी में अपेक्षित गति लाने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में अभिलेख दुरूस्ती के मात्र नौ प्रकरण लंबित है। जिनका शीघ्रता से निराकृत किया जा रहा है। नक्‍शा तरमीम का कार्य भी अभियान चला कर किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा की प्रत्येक राजस्व न्यायालय में दायरा पंजी आवश्‍यक रूप से संधारित करवाई जा रही है। उन्होंने कहा की आगामी समय में फौती नामांतरणों के लिए पुनः अभियान चलाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में फौती नामांतरण के प्रकरण लंबित है। वहां विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। कलेक्‍टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया की जिन स्‍थानों से सोयाबीन फसल में इल्‍ली से नुकसान की जानकारी मिल रही है, वहां का भ्रमण कर आवश्‍यक  होने पर नियमानुसार क्रॉपलॉस का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। बैठक में जिले में राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

नरसिंहगढ एवं ब्यावरा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया

संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान नरसिंहगढ एवं ब्यावरा तहसील कार्यालयों का भी निरीक्षण कर वह दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी। साथ ही नक्‍शा अपडेशन, अभिलेख दुरूस्ती, नामांतरण, बंटवारें के मामलों का निराकरण तथा अन्य राजस्व मामलों पर राजस्‍व अधिकारियों/कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालयों के अभिलेख संधारण की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें