कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

(रायसेन) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में आगामी 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व मनाए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर भजन, मटकी फोड़, बाल कृष्ण स्वरूप सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके लिए स्थल चिन्हित कर तैयारियां प्रारंभ की जाए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी 26 अगस्त को जनमाष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं, योग आदि पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे पीओ डूडा, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार तथा सीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें