कुरई कॉलेज में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

कुरई कॉलेज में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

(सिवनी)  प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कुरई ने जानकारी देकर बताया कि  प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को धूमधाम से संयोजिका डॉ.श्रुति अवस्थी के मार्गदर्शन में मनाया गया। जिस में 21.08.2024 तथा 22.08.2024 को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में पोस्टर एवम पेंटिंग, स्पेसहाकाथॉन, फिल्म प्रदर्शन, अंतरिक्ष संबंध प्रश्नोत्तरी जैसी विधाओं का अयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को इसरो के संबंध में जानकारी दी गई, इसरो की विभिन्न उपलब्धियों के संबंध में डॉ. आलोक तिवारी (प्रभारी प्रचार्य) ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचलन श्री.पंकज गहरवार द्वारा किया गया तथा विभिन्न विधाओं का सम्पादन में श्री जय प्रकाश मेरावी, डॉ.मधु भदौरिया, डॉ.रवींद्र अहिरवार, डॉ.राजेंद्र कटरे, डॉ.तेजेश्वरी पारधी, श्री योगेश तिवारी, श्रीमती अलका नागले, कुमारी उमा सोनेश्वर, श्रीमती भूमेश्वरी, श्री नागेश  एवं श्री निहाल गेदाम ने सहयोग किया जिसके लिए कार्यक्रम के सफल सम्पादन के लिये संयोजक डॉ.श्रुति अवस्थी ने सभी को आभार व्यक्त किया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें