पथ विक्रेता हितग्राहियों के लिए लगाया शिविर
(बालाघाट) पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लांजी तहसील के पथ विक्रेता हितग्राहियो को ऋण वितरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करके चयनित हितग्राहियों को आवेदन पत्र के साथ हितलाभ वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इन पथ विक्रेता हितग्राहियों में पवन कावरे, यश गोडुले, विनोद मेश्राम एवं रामकुमार बड़मे को 20-20 हजार रुपये का ऋण वहीं सविता लटारे, कविता पिपरे तथा मीनाक्षी पिपरे को 10-10 हजार ऋण और रामदयाल सहारे व शिला बड़मे को 50-50 हजार रुपए की राशि के स्वीकृत आवेदन वितरित किये गए है। इस दौरान लांजी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा ताराचंद कालबेले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बीएल लिल्हारे, लेखापाल श्रीमती वंदना भार्गव व अन्य सहभागी उपस्थित रहे।
