कलेक्टर द्वारा नगर पालिका परिषद सीएमओ एवं टीम सुपर-8 का सम्मान किया गया
आपकी लगन, मेहनत और रचनात्मकता के कारण यह सम्भव हो पाया है, समस्त टीम को बधाईयां और शुभकामनाएँ – कलेक्टर
कौन है झाबुआ की स्वच्छता की “टीम सुपर-8” गार्डन की समस्त कलाकृति एवं सम्पूर्ण कार्य बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग के नगर पालिका झाबुआ में कार्यरत सफाई मित्रो द्वारा ही अपनी मेहनत से तैयार की गई,जिसे कलेक्टर नेहा मीना द्वारा झाबुआ की स्वच्छता की टीम सुपर 8 नाम दिया गया हैं। जिसमे मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में श्री कमलेश जायसवाल एवं श्री टोनी मलिया प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक के द्वारा अपने निर्देशन में व्यक्तिगत रूचि के साथ किया, डिज़ाइन का कार्य श्री सचिन कालिया सफाई जमादर एवं श्री नितेष रमेंष द्वारा ,वेस्ट मेटेरियल एकत्रित श्री कमलेश मन्नु सफाई जमादार, श्री महेश बाबुलाल सफाई जमादार एवं श्री अर्जुन सोहन जनसंरक्षक द्वारा ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं अन्य स्थलो से वेस्ट समाग्री एकत्रित करण का कार्य किया गया और अन्तिम रूप देने एवं रंगाई कार्य एवं पेन्टींग कार्य श्री विजय बाबुलाल एवं श्री विजय घुलिया द्वारा पेन्टींग कार्य किया गया।
