कोई घर न छूटे जहां भाजपा का सदस्य न हो, दिए नंबर पर करो मिस कॉल और बन जाओ भाजपा सदस्य : संजय पाठक

सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान को लेकर कैमोर मंडल में हुआ कार्यशाला आयोजन

(कैमोर) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत 1 सितंबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस सम्बंध में मण्डल स्तर पर तैयारियों को लेकर विजयराघवगढ़ विधानसभा के कैमोर मण्डल में आयोजित मण्डल कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रुप में विधायक संजय पाठक ने सम्बोधित किया । कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता, संगठन के पितृ पुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री संजय पाठक ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है आप सभी को सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ साथ पुराने सदस्यों को भी पुन: सदस्यता लेनी है। सदस्यता अभियान में जब आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें उन्हें पार्टी की विचारधारा व डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी देते हुए सदस्य बनाए। महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें 18 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक नागरिक को भाजपा का सदस्य बनाए।

सदस्यता अभियान में 01 सितम्बर से देश का कोई भी नागरिक भाजपा द्वारा सदस्यता के लिए जारी किए गए नम्बर 8800002024 पर मिस्डकॉल, क्यूआर कोड, नमो एप तथा भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

हमें अपनी विजयराघवगढ़ विधानसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में किसान, मजदूर ,युवा, बहनों समेत हर वर्ग को जोड़े कोई घर न छूटे जहां भाजपा का सदस्य न हो।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें