आंगनवाड़ी के बच्चों के लिये बैग, स्लेट, बुक्स व पेंसिल भेंट की

(हरदा) आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिये एलडीएस ग्रुप के सदस्यों ने उपहार भेंट किये। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि रहटाखुर्द आंगनवाड़ी केन्द्र में मंगलवार को एलडीएस ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों के लिए बैग, स्लेट, बुक्स, पैन, पैंसिल व बिस्किट के पैकेट तथा हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 2 के आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर व बिस्किट वितरित किए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें