मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छतरपुर में डीपीएम श्याम गौतम द्वारा लाखों रुपए का घोटाला, फर्जीबाड़ा करके छतरपुर में खड़ी की करोड़ों की संपत्ति.!

शहर की ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में बनाया बंगला कई अन्य जगह खड़ी की प्रॉपर्टी, डीपीआईपी में फर्जी समूह बनाकर करोड़ो का किया घोटाला जांच में पाए गए थे दोषी

(छतरपुर) मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छतरपुर में इन दिनों बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। डीपीएम श्याम गौतम स्थानीय मूल छतरपुर जिले के चंद्रनगर निवासी है। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छतरपुर में श्याम गौतम द्वारा बीते कई वर्षों से केंद्र व राज्य से आने वाली राशि में लाखों रुपए का घोटाला किया जा रहा है।

इसके पहले श्याम गौतम दमोह में पदस्थ रहे, तब वहां पर भी भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। दमोह से इन्होंने अपना स्थानांतरण मूल छतरपुर जिले करवा लिया तो यहां पर भी यह भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। इनके द्वारा छतरपुर जिले में डीपीआईपी में पदस्थ रहते हुए करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया था जिसका खुलासा भी हुआ था, इन्होंने फर्जी समूह तैयार करके गरीबों, विकलांगों और अपाहिजो के नाम पर करोड़ों रुपए निकाल लिए थे। प्रशासनिक जांच में पाया गया था कि उक्त समूह फर्जी है। इसके बाद इन्होंने अपनी पद स्थापना मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छतरपुर में फर्जी तरीके से करवा ली। तभी से यह भ्रष्टाचार करने में लगे हुए।

सरकार को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा कर यह स्वयं अपनी करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खड़ी कर रहे हैं। छतरपुर शहर की सबसे पोस कॉलोनी ग्रीन एवेन्यू में इन्होंने बंगला खरीदा है, तो वहीं शहर के अन्य स्थानों पर प्लांट व मकान बने हुए। रिश्तेदारों के नाम से करोड़ों रुपए की राज्य के अलग अलग शहरों में संपत्ति जुटाई है । ट्रांसफर और प्रमोशन के नाम पर जबरदस्त पैसा लूटा है, जल्द ही डीपीएम श्याम गौतम के भ्रष्टाचार की शिकायत मध्य प्रदेश की जांच एजेंसी को सौंपी जा रही है। दिन भर दलाली में व्यस्त रहते हैं, तो यही हाल दफ्तर का है, यहां पर वैध काम के लिए उन्हें फुर्सत ही नहीं क्योंकि वह फर्जी कार्यों के लिए व्यस्त रहते हैं। जल्द ही इनका चिट्ठा राज्यपाल और लोकायुक्त को दी जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छतरपुर में डीपीएम श्याम गौतम के द्वारा लंबे स्तर पर बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

✍️ (पंकज पाराशर)
RPKP INDIA NEWS
          छतरपुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें