सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करें
लोकपथ एप” पर आने वाली शिकायतों का तत्परता से निराकरण हो
बैठक में लोक निर्माण विभाग, राजधानी परियोजना और नगर निगम की सड़कों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसी के साथ सेतु निगम के नगर में स्थित पुलों की स्थिति की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि भोपाल नगर में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 575 किलोमीटर और नगर निगम के अंतर्गत 2020 किलोमीटर सड़कें आती हैं। सेतु निगम के 4 पुल नगरीय क्षेत्र में आते हैं।
संभागायुक्त ने कार्यपालन यंत्री वार उनके क्षेत्र में आने वाली सड़कों की समीक्षा की और उनकी मरम्मत, निरंतर देखभाल एवं कार्य की मानीटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की शिकायतों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे “लोकपथ एप” पर कोई भी नागरिक सड़क का फोटो खींचकर अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र का अधिकारी उस सड़क का निरीक्षण करता है और उसकी आवश्यक मरम्मत उपरांत शिकायत का निराकरण किया जाता है। संभागायुक्त ने एप का अधिक से अधिक उपयोग और शिकायतों का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
