हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान

(झाबुआ)  हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान जो कि 21 जून से 4 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे 11 वा सप्ताह कौशल विकास, कैरियर परामर्श सप्ताह अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रशासक, काउंसलर व केसवर्कर द्वारा स्कूल समुदाय, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम में संचालित बीएसडब्ल्यू ओर एमएसडब्लू कक्षा में प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य सभी युवा वर्ग को संगठित कर उनकी योग्यतानुसार रोजगार देना। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे देश के ऐसे युवा जो की शिक्षित और बेरोजगार है उन्हे कुछ नया सीखना और खुद के पैरो पर खड़ा रहना है और रोजगार से जोड़ना है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आपको विभिन्न प्रकार के कोर्स कराए जाते है। 3 माह 6 माह 1 वर्ष तक कार्यों के अनुसार कोर्स करवाए जाते है। प्रशिक्षण की अवधि पूर्ण होने पर प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना प्रमाण पत्र दिया जाता है जो पूरे देश में मान्य होता है युवा वर्ग महिला, पुरुष, बालक, बालिकाओं का लक्ष्य निर्धारित होता है। एजुकेशन के हिसाब से इसमें लाभ यह है की प्रधान मंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण फ्री रहता है और इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर फिटिंग आदि क्षेत्रों में ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हो जिससे रोजगार मिल सके। प्रधानमंत्री कौशल विकास में विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग है परंतु पात्रता अनुसार है इसका मुख्य उद्देश्य है प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार रोजगार से जुड़े।

इस प्रकार हब में 100 दिन की कार्ययोजना में स्कूल कॉलेज में बच्चो को समझाया गया साथ ही वन स्टॉप सेंटर सेवाए 5 और पॉक्सो एक्ट नए कानून 181 हेल्प लाइन के विषय से समझाईश दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें