योजना के सभी लक्ष्य बैंकर्स समय पर पूरे करें -एलडीएम एल के मंगल
(मुरैना) जनपद पंचायत मुरैना के सभागार कक्ष में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी बीएलबीसी बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुरैना शहर के सभी बैंक के बैंक मैनेजर सहित शासकीय विभागों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे बैठक में लीड बैंक मैनेजर एल के मंगल ने कहा कि सभी बैंकर्स शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण करें ।जिससे कि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके ।बैठक में नगर निगम से रहीम चौहान शहरी परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे श्री चौहान ने एनयूएलएम योजना एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लक्ष्य के सम्बंध में सभी बैंकर्स से चर्चा करते हुए सभी बैंकर्स को लक्ष्य के संबंध में बताते हुए कहां की सभी बैंकर्स योजना के पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दे।जिससे कि हितग्राही अपना स्वयं का व्यवसाय कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सके बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश तोमर ने सभी बैंकर्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्व – सहायता समूह के सीसीएल बैंक लिंकेज समय पर पूर्ण करें जिससे कि महिला आर्थिक गतिविधि कर अपने पैरों पर खड़ी हो सके और आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।बैठक में सभी बैंक मैनेजर सहित विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
