श्री कन्हैया कोल के आकस्मिक निधन पर नगर निगम ने किया शोक व्यक्त
(कटनी) नगर पालिक निगम कटनी के कर्मचारी कन्हैया कोल विद्युत विभाग के आकस्मिक निधन पर नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति में शोक सभा की गई।शोक सभा के दौरान कन्हैया कोल जी विद्युत विभाग के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारजनों को इस गहन संकट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान एमआईसी सदस्य शशिकांत तिवारी,तुलसा गुलाब बेन,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,प्रभा गुप्ता,उपायुक्त पीके अहिरवार, प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक समस्त उपयंत्री सहित निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
