संकट मोचन जगन्नाथ धाम विजयराघवगढ में 22 सितंबर से श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
(विजयराघवगढ़) संत सरल ह्दय और जगत के हितकारी होते हैं। ऐसा ही विलक्षण भाव लिए अवध धाम से युवराज महंत डॉ राघवेश दास वेदान्ती महाराज का शुभ आगमन श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम विजयराघवगढ में हुआ।
आप जीव जगत के कल्याणार्थ जगन्नाथ महाप्रभु के पावन प्रांगण में कथा रसिक श्री हनुमान जी के मुखोल्लास के लिए आगामी 22 सितंबर से श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा की व्यवस्था करते हुए कथामृत का रसपान कराएगें। उक्त आयोजन में सभी भगवद चरणानुरागी भक्त वृन्द से उपस्थित हेतु आग्रह है।
✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
