कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ ने कर्मचारियों के बेहतर हितों के लिए सीएचआरओ को सौपा अनुरोध पत्र

(कैमोर) कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ (बी एम एस) के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अदानी सीमेंट अहमदाबाद से सी एच आर ओ मनोज शर्मा के कैमोर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

संघ द्वारा कर्मचारियों के हितों को और बेहतर बनने के लिए एक अनुरोध पत्र सौप कर अनुरोध किया गया की एसीसी के सौ वर्ष पूर्ण हो चुके है इसलिए कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पारितोषिक प्रदान किया जाए। संघ ने कहा कि एसएम टी आई को पुन: चालू किया जाये और इसे राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाए जाएं जिससे रोजगार का सृजन किया जा सके।

भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए संघ ने अनुरोध पत्र के माध्यम से कहा की टैक्स देने के कारण कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है इसलिए कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के माता पिता के इलाज हेतु पांच लाख रुपए तक की सहायता प्रदान किए जाने की योजना कंपनी द्वारा प्रारंभ की जाए।

इस अवसर पर अदानी सीमेंट कैमोर के सी एम ओ (सेंट्रल) वैभव दीक्षित, एच आर कलस्टर हैड एच पी सिंह, एच आर हेड अमिताभ राजन, कैमोर सीमेंट एवं खदान मजदूर संघ के संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट के पी तिवारी, अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, दिलराज कुमार राय, सी पी तिवारी, महामंत्री आलोक कुमार दुबे, मंत्री राम नरेश तिवारी, कामता प्रसाद गौतम, रवि रंजन परौहा, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह, जितेंद्र निगम, हनुमान शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी, सुरेश बर्मन आदि उपस्थित रहे।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
    RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें