राष्ट्रीय 21 वीं पशु संगणना का दिया गया प्रशिक्षण
(उमरिया) पशुपालन विभाग जिला उमरिया के उपसंचालक डॉक्टर केण्के पाण्डेय के नेतृत्व में शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 1 सितंबर से प्रस्तावित 21 वीं पशु संगणना हेतु 53 प्रगणकों एवं 10 पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर डॉक्टर अविनाश सिंह द्वारा दिया गया। प्रत्येक प्रगणक घर.घर जाकर गणना का कार्य करेंगे एवं पर्यवेक्षक जो विभाग के डॉक्टर हैं द्वारा पर्यवेक्षण का कार्य किया जाएगा। पशु संगणना के प्रशिक्षण से लेकर गणना को अंतिम रूप देने का दायित्व डॉक्टर अविनाश सिंह डीएनओ एवं सांख्यकीय शाखा के शैलेन्द्र मिश्रा पर होगा।
