खंगार क्षत्रिय समाज के द्वारा महाराज खेत सिंह जू देव की पुण्यतिथि का किया गया भव्य कार्यक्रम

(खरगापुर) महाराज खेत सिंह जूदेव खंगार की पुण्यतिथि मां चंडिका भवानी गजानन माता मंदिर खरगापुर में मनाईं गई जिसमें बड़ी ही संख्या में खंगार क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंगार क्षत्रिय समाज के गोरव राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश नन्ना रहे। मंदिर समिति ने आगे चलकर समाज की कन्याओं के निशुल्क विवाह के साथ साथ दो-दिवसीय शिवर मां चंडिका भवानी गजानन माता मंदिर में करवाए जाने की मांग रखी जिसमें हमारे वृहद गोरव शाली इतिहास के बारे में इतिहास के जानकारों द्वारा सम्बोधन किया जायेगा जिसमें बल्देवगढ़ ब्लॉक,जतारा ब्लॉक,एवं पलेरा ब्लॉक,सहित अन्य किसी भी ब्लॉक के इक्छित माता बहिनों सहित छोटे छोटे बच्चों को आयोजन में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा,जिससे कि हमारा इतिहास समाज के जन जन तक पहुंचे,, इसके संबंध में श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी,सभी पदाधिकारियों से बात करके, आयोजन की तारीख देने का आश्वासन दिया।

मंदिर समिति खरगापुर खंगार क्षत्रिय समाज के मोतीलाल चोकीदार, चऊदेलाल, जयराम, रामबक्स, रज्जू खंगार, बृजलाल खंगार, पप्पू खंगार, हुकुम सिंह खंगार बल्देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एवं पवन खंगार ब्लॉक उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह आकाश दीपक , सीताराम , हरीश एंव रामदयाल सिंह खंगार इन सभी का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में खंगार क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खंगार क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा जय महा चंडिका भवानी जय गजानन माता महाराज खेत सिंह जूदेव अमर रहे के नारे लगाए गए।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें