बाढ़ की स्थिति पर रखी जा रही नजर

(खरगोन) जिले में हुई अधिक वर्षा एवं नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ने के कारण नदियों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है। बाढ़ के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गए हैं और नदियों में बाढ़ की स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

नदियों में बाढ़ के दौरान पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति पुल पार करने की कोशिश न करें। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं। जिन पुल-पुलियों पर पानी बढ़ गया है वहां पर पुल के दोनों ओर बेरिकेटिंग कर दी गई है और आवागमन रोक दिया गया है। सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पुलिस के अधिकारी अपने क्षेत्र के पुल-पुलियों पर नजर रखे हुए हैं। बीती रात में हुई भारी बारिश के चलते सभी अधिकारी रात्रि में भी गश्त करते रहे हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें