ग्रीन गणेश अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई गोबर व मिट्टी के गणेश पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

(उमरिया) ग्रीन गणेश अभियान पर्यावरण विभाग मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया व लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट लाइफ वॉलिंटियर के द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय बिरसिंहपुर पाली में ग्रीन गणेश अभियान एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें युवाओं की टोली की युवा एवं विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से गोबर व शुद्ध मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। विद्यालय की छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्साह से हिस्सा लिया और अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि विद्यार्थियों को ग्रीन गणेश बनाकर पर्यावरण एवं जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जागरूक किया। पर्यावरण को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। लाइफ वालंटियर हिमांशु तिवारी ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभियान के उद्देश्यों से परिचित कराते हुए पर्यावरण प्रदूषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी व मूर्ति को प्राकृतिक रंगो से सजाने के साथ उनका विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित भी किया गया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा रासायनिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं का उपयोग न कर इसके स्थान पर मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना करें और उनका विसर्जन भी घर पर ही करें। इससे हमारे जलीय निकाय प्रदूषित नहीं होंगे।पर्यावरणीय जागरूकता के इस कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों ने इसे सराहनीय प्रयास बताया।इस दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, उप निरीक्षक सरिता ठाकुर, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य ममिता बिल्थरे, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन,प्रेरणा तिवारी, विद्यालय विद्यार्थी नैंसी सोनी ,आंचल वंशकार ,देवकी विश्वकर्मा, पूजा चौधरी, किरण केवट, सिमरन पटेल, काजल पटेल, तराना शेख ,गुंजन सिंह, राखी सिंह ,शाहीन बी, आंचल बिंद, प्रीति महोबिया ,काजल चौधरी, कुसुम प्रजापति, मनीषा केवट, निशा केवट व सभी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें