अतिथि शिक्षक संघ ने प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
(खरगापुर) अतिथि शिक्षक संघ टीकमगढ़ तहसील खरगापुर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। पूरे प्रदेश के साथ-साथ टीकमगढ़ जिले के जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से 2 सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के आदेश लंबित हैं, उन्हें अति शीघ्र पूर्ण किया जाए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा 2018 में मुख्यमंत्री को अतिथि शिक्षकों को संविदा शिक्षक बनने का पत्र दिया गया था। इस पत्र का स्मरण इस ज्ञापन के माध्यम से दिया तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा खरगापुर कुड़ीला में दिए गए वचन को भी इसमें रखा गया। अगर 4 सितंबर तक मांगे पूरी नहीं होती तो 5 सितंबर को मध्य प्रदेश का प्रत्येक अतिथि शिक्षक मंत्री निवास पर जाकर उनसे निवेदन करेगा।
ज्ञापन में द्वारका प्रसाद तिवारी, लव कुश गौतम, अमरीश मेहता, मालती, कर्ण, राजकुमारी, राजेश लोधी, मनीष सोनी, गोवर्धन कुशवाहा, नीरज राजोरिया, हनुमत लोधी, भान सिंह, विवेक कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, राम बिहारी पटेरिया, रामप्रसाद लोधी, आलोक तिवारी, सौरभ साहू, खेलन सिंह, सुनील यादव, घनश्याम रामकिशन अहिरवार, अवधेश तिवारी, रामप्रसाद कुशवाहा, जीवन साहू, नंदकिशोर लोधी, रश्मि जैन, भूपेंद्र गंगली, नंदलाल आदिवासी, स्वतंत्र जैन, राकेश अहिरवार, लक्ष्मण प्रजापति, अरविंद लोधी, विपिन चौधरी, राजेश यादव, सुरेश यादव, कपिल देव, सत्यम असाटी, कमलेश लोधी, ठाकुरदास राजपूत आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
