राष्ट्र सेविका समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को वितरित किया गया शुल्प आहार
(खरगापुर) नगर खरगापुर में राष्ट्र सेविका समिति की रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त विद्यार्थी शाखा द्वारा सेवा कार्य अपने नगर खरगापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित सभी मरीजों को शुल्प आहार में समिति द्वारा खिचड़ी बिस्किट एवं फल वितरित किए गए। नगर प्रमुख राशि जी असाटी ने बताया कि ऐसे ही हर माह हमारी समिति द्वारा हम सभी बहने मिलकर सेवा कार्य करती है।

इस अवसर पर मुख्यशिक्षक अधीश्री, सह मुख्यशिक्षक ज्योति , गणशिक्षक कृष्णा , राजनंदनी , खुशी ,काजल , अंशिका , अंजलि , रोशनी , सिद्धि , परी , सलोनी , समी , राधिका , नैंसी , और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से खण्ड व्यवस्था प्रमुख जयकिशन जी , खण्ड पर्यावरण प्रमुख बलवीर जी, नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख धर्मेंद्र सेन , नगर बाल्यकार्य प्रमुख हरीश खंगार , नगर महाविद्यालय प्रमुख सुरेंद्र जी, कृष्ण जी , निहाल जी , भागीरथ जी , अमित जी , नितिन जी , देव जी, महेश जी उपस्थित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़

