स्‍टांप बैंडर स्‍टांप का स्‍टॉक दृश्‍य पटल पर प्रदर्शित करें

(राजगढ़़) कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा पंजीयन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पंजीयन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में अर्जित की गई आय एवं लक्ष्य की समीक्षा की गई। नगर पालिका, रोगी कल्याण समिति, कृषि उपज मण्डी, जनपद पंचायत आदि संस्थाओं से संबंधित दुकानों की लीज, पट्टा से संबंधित दस्तावेज को विधिवत पंजीयन करवाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। खनिज विभाग को भी खनिज के लंबित प्रकरणों को निराकृत कर शेष मुद्रांक शुल्क जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के सभी सेवाप्रदाताओं, स्टाम्प बेंडरों को स्टाम्प बिक्री के स्थान पर स्टाम्प स्टॉक की दृश्य पटल पर मात्रा अंकित करें एवं सेवाओं के लिये लिया जाने वाला सेवा-शुल्क की सूची भी प्रदर्शित करें। तहसील नरसिंहगढ़ के सेवाप्रदाताओं के निरीक्षण के दौरान उनके कार्यस्थल पर पायी गयी अनियमितता के कारण संबंधित सेवाप्रदाताओं पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में जिला पंजीयक श्री कोविद स्‍वामी सहित समस्‍त उप पंजीयक मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें