स्टेट राउंड के विजेताओं को कुल 4.50 लाख और जोनल राउंड के लिए कुल 12 लाख रुपये की ईनामी राशि घोषित
विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता के लिए आरबीआई द्वारा आयोजित हो रही है क्विज प्रतियोगिता कलेक्टर ने विद्यार्थीयो से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए की अपील
(बालाघाट) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सभी अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों के वित्तीय साक्षरता ज्ञान के लिए एक अनोखी क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने इस क्विज प्रतियोगिता के सम्बंध में विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे अवसर पर विधार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इसलिए इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हो।मौका है जब जिले के विद्यार्थी अपने सामान्य ज्ञान को छात्रों के साथ परखकर अपनी काबिलियत का पुरस्कार पा सकते है।यह प्रतियोगिता चार चरणों मे पूर्ण की जाएगी। जिसमें पहले ऑनलाइन राउंड फिर स्टेट राउंड इसके बाद जोनल राउंड तथा अंत मे फाइनल राउंड होगा। इस प्रतियोगिता में 25 वर्ष तक के सभी अंडरग्रेजुएट विद्यार्थी भाग ले सकते है। भाग लेने के लिए वे 2 सदस्यीय टीम बनाकर www.rbi90quiz.in लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर सकते है। वहीं यह भी निर्धारित है कि प्रत्येक प्रतिभागी सिर्फ एक टीम में ही शामिल हो सकता है। स्टेट राउंड में विजयी होने पर प्रथम 2 लाख, द्वितीय 1.5 लाख तथा तृतीय 1 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जोनल राउंड में प्रथम 5 लाख, द्वितीय 4 लाख तथा तृतीय विजेता को 3 लाख रुपये की इनामी दी जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 सितंबर रात्रि 9 बजे तक निर्धारित है।
