राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन कल निगम में लेगें बैठक
(कटनी) आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, म.प्र. भोपाल एवं भारत सरकार द्बारा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार भारत सरकार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेशन जी का कटनी में 05 सितम्बर 2024 को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित होकर प्रातः 11 बजे से नगरपालिक निगम कटनी के एम.आई.सी. हाल में बैठक आयोजित है।
निगमायुक्त शिशिर गेमावत द्वारा कार्य व्यवस्था के लिए अधिकारी/कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है। जिसमें माननीय आयोग के आगमन एवं प्रस्थान तक संपूर्ण व्यवस्थाओं की माॅनीटरिंग हेतु उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को प्रभारी बनाया गया है तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्व का समयसीमा में निर्वहन करने के निर्देश दिये है।
