सामाजिक न्याय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

(झाबुआ) कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में कार्यालय कलेक्टर सामाजिक न्याय विभाग में उप संचालक श्री पंकज सांवले की अध्यक्षता में जिले की समस्त जनपद पंचायत व नगरीय निकायों के सामाजिक न्याय विभाग शाखा प्रभारीयों एवं समग्र अधिकारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें सामाजिक न्याय की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जैसे आधार ई-केवाईसी के दौरान अपात्र पाए गए पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन एवं पोर्टल पर अपडेट करना, पेंशन हितग्राहियों की आधार ई-केवाईसी की प्रगति, सी एम कल्याणी व निशक्त विवाह के आवेदनों की स्थिति, दिव्यांगजन सर्वे व UDID (यूडीआईडी) कार्ड बनाकर स्पर्श पोर्टल पर अपडेट करने की स्थिति, पेंशन हितग्राहियों के असफल खातों की जानकारी आदि समीक्षा की गई एवं उपरोक्त कार्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें