इन्वेस्टर्स फेसिलिटेशन केंद्र खोला जाएगा, जहां मिलेगी उद्योगों को पूर्ण जानकारी

वेयर हाउसेस निर्माण के लिए अवसर दिया जाएगा, लांजी व बैहर में गोदाम निर्माण के भेजे प्रस्ताव

(बालाघाट) कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने  उद्योग विभाग के साथ उद्योग व निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक की। बैठक में धान उपार्जन के सम्बंध में उद्योग लगाने के लिए बैंकर्स सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया है। उन्होंने उद्योग विभाग से कहा कि जिले में एक इन्वेस्टर फेसिलिटेशन सेंटर की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव करें। साथ ही इन्वेस्टर्स की सहूलियत के लिए विभाग पुरी तरह रहें। इसमें सबसे महत्वपूर्ण लैंड बैंक की पूरी जानकारी निकाले व जिले की एक प्रोफ़ाइल तैयार करें जिसमें वो सब जानकारिया हो जो इन्वेस्टर्स को जरूरत होगी। जैसे-जिले में उद्योग के अवसर के लिए क्षेत्र, भूमि, सड़के, और विभिन्न स्थलों की दूरी आदि सभी जानकारी का ब्रोशर बनाने के भी निर्देश दिए है। इसके साथ ही उद्योग विभाग की योजनाओं के बारे में जीएम डीआईसी श्रीमती प्रीति मर्सकोले ने अवगत कराया। कलेक्टर श्री मीना ने इन सभी योजनाओं में धान उपार्जन में उपयोगी साबित होने वाले वेयर हाउसेस के ज्यादा से ज्यादा आवेदन आमंत्रित कर बैंकर्स को प्रकरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। साथ ही एलडीएम श्री सुशील कुमार से कहा कि बैंकर्स को निर्देशित करें कि ऐसे प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत करेंगे। बैठक में खनिज अधिकारी श्री आरके खातरकर, मत्स्य विभाग उपसंचालक श्रीमती पूजा रोडगे व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

                               परिवहन की क्षति को रोकने के लिए भेजे प्रस्ताव

बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी तथा वेयर हाउसेस/नॉन के अधिकारी से धान उपार्जन की विस्तार से जानकारी ली। खाद्य अधिकारी ज्योति बघेल आर्य ने कहा कि बैहर व लांजी में 131050 मेट्रिक टन गोदामों का शॉर्ट फाल है। यहां उपार्जित होने वाला धान अन्य तहसीलो में परिवहन कर भंडारित होता है। जिसमें परिवहन में काफी क्षति होती है। इसके लिए नॉन से परिवहन व भंडारण की पूरी जानकारी मांगी गई। साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को भंडारण व्यवस्था करने के सम्बंध में गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें