इन दिनों बंद रहेगा मांसाहारी पदार्थो का क्रय विक्रय

(कटनी)  शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत दिनांक 7 सितम्बर 2024 दिन शनिवार को गणेश चतुर्थी, 08 सितम्बर 24 दिन रविवार को पर्यूषण पर्व का प्रथम दिवस, 14 सितम्बर 24 दिन शनिवार को डोल ग्यारस, 17 सितम्बर 24 दिन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी, पर्यूषण पर्व का अंतिम दिवस एवं 18 सितम्बर 24 दिन बुधवार पर्यूषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा दिवस होने के कारण समस्त पशुवध ग्रह मांसाहारी पदार्थ मुर्गी मछली आदि का क्रय विक्रय बंद रहेगा। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 7 सितम्बर 2024 दिन शनिवार को गणेश चतुर्थी, 08 सितम्बर 24 दिन रविवार को पर्यूषण पर्व का प्रथम दिवस, 14 सितम्बर 24 दिन शनिवार को डोल ग्यारस, 17 सितम्बर 24 दिन मंगलवार को अनंत चतुर्दशी, पर्यूषण पर्व का अंतिम दिवस एवं 18 सितम्बर 24 दिन बुधवार पर्यूषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा दिवस होने के कारण मांसाहारी पदार्थ का क्रय विक्रय बंद रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें