मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई खरगापुर की बैठक सम्पन्न
(खरगापुर) मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर टीकमगढ़ जिला ईकाई अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील ईकाई खरगापुर की बैठक अग्रवाल मैरिज गार्डन में आयोजित हुई । इस बैठक में संघ को टीकमगढ़ जिले में सशक्त और मजबूत बनाने के लिए मंथन किया गया । वर्ष 2025 के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पत्रकार साथियों से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघुवीर सहाय पस्तोर ने कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संघ हैं जो प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में एक वटवृक्ष बन गया है । प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया प्रदेश के पत्रकारों के हितों के लिए दिन रात चिंतन और मंथन कर रहे है। जिला अध्यक्ष ने पत्रकार साथियों से वर्ष 2025 में सदस्य संख्या बढ़ाने का भी आग्रह किया है। कार्यक्रम में विजय चौबे वरिष्ठ पत्रकार देवकीनंदन अग्रवाल नगर अध्यक्ष नरेंद्र जोशी शिवराज सिंह हरदयाल साहू राजीव मिश्रा राम रिछारिया सुरेंद्र राजपूत विजय विश्वकर्मा गोल्डी श्रीवास्तव आदि श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार साथी सम्मिलित रहे।
