मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत हितग्राहियों का चयन हुआ
वाराणसी (काशी) अयोध्या तीर्थ दर्शन हेतु 14 को रवाना होंगे
(विदिशा) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वाराणसी (काशी) अयोध्या के लिए जिले में कुल प्राप्त 1042 आवेदनों में से लक्ष्य अनुसार 279 हितग्राहियों एवं प्रतीक्षा सूची का चयन शनिवार को कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से सम्पन्न हुआ है। कलेक्टेªट के एनआईसी व्हीसी कक्ष में सम्पन्न हुई उपरोक्त प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर श्री विनीत तिवारी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आवेदकगण मौजूद रहे। सम्पूर्ण प्रक्रिया एनआईसी के डीआईओ श्री एमएल अहिरवार के द्वारा संपादित की गई है। चयनित हितग्राहियों की सूची जिले के सभी जनपदो एवं निकायो के कार्यालयों में चस्पा कर प्रदर्शित की जाएगी। वहीं चयनित हितग्राहियों को सूचनाएं संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय के माध्यम से दी जाएगी।
संयुक्त कलेक्टर श्री तिवारी ने बताया कि विदिशा जिले से 279 तीर्थयात्रियों को वाराणसी (काशी) अयोध्या के लिए विदिशा रेल्वे स्टेशन से स्पेशल टेªन से 14 सितम्बर को रवाना होंगे और तीर्थदर्शन के उपरांत 19 सितम्बर को वापिस विदिशा आएंगे। तीर्थयात्रियों के साथ छह अनुरक्षक भी रवाना होंगे।
