महानदी के पुल को लेकर युवा भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
(मैहर) मैहर बरही मार्ग कई वर्षों से पूरी तरह बंद है। बताया जा रहा है कि महानदी में बना पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण विभाग ने पुल से चार पहिया वाहन सहित बड़े वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रचित तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख अवगत कराया कि 2 वर्षो से पुल बंद होने के कारण आम जन परेशान है, मैहर का गांव कोईलारी पुल के पार है जिस कारण मैहर से प्रशासनिक सहायता उक्त ग्राम तक नहीं पहुंच पाती, समय पर ईलाज न मिलने से लोगो की मौत हो जाती है, लोगो की समस्या को देखते हुए श्री तिवारी ने पुल से सवारी के हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग चालू करने की मांग की है|
