विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक बने भाजपा विधायक दल मध्यप्रदेश के मंत्री

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी विधायक दल मध्य प्रदेश के नेता डॉक्टर मोहन यादव द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी पदाधिकारियों में ओमप्रकाश धुर्वे उप नेता , कैलाश विजयवर्गीय मुख्य सचेतक, शैलेंद्र जैन महामंत्री, श्रीमती रीति पाठक सचेतक, रामेश्वर शर्मा सचेतक, हरिशंकर खटीक मंत्री, संजय सत्येंद्र पाठक मंत्री, हेमंत विजय खंडेलवाल कोषाध्यक्ष घोषित किए गए है।

इसके साथ ही कार्यकारिणी में गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, नागेंद्र सिंह नागौद, जय सिंह मारावी, सुश्री मीना सिंह, डॉक्टर सीतासरण शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, डॉक्टर राजेंद्र पांडेय, दिव्यराज सिंह, उमाकांत शर्मा, सुश्री मंजू राजेंद्र दादू , रमेश प्रसाद खटीक, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, अमरीश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। सभी वरिष्ठ जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
   RPKP INDIA NEWS
                  कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें