राजा किशोर सिंह पर पुस्तक का विमोचन

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कवि श्री चन्द्रभान सिंह लोधी की पुस्तक “शेर-ए-बुंदेलखंड : राजा किशोर सिंह” पुस्तक का विमोचन किया। पशुपालन और डेयरी विकास राज्य मंत्री श्री लखन पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विमोचन अवसर पर उपस्थित पत्रकार श्री ब्रजेश राजपूत ने बताया कि राजा किशोर सिंह 1857 की क्रांति के नायक रहे। राजा किशोर सिंह का बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान रहा। उनके जीवन चरित्र पर यह किताब पहली किताब है।

राजा किशोर सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर यह विमोचन किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें