सब जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता हेतु म0प्र0 टीम में हुआ खेल परिसर सागर के हॉकी खिलाड़ी रनवीन परौचे का चयन
(सागर) 14वी हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनषिप का आयोजन दिनॉक 23 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2024 को चंण्डीगढ़ में की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में म0प्र0 हॉकी टीम में खेल परिसर में खेलों इंडिया हॉकी स्माल सेंटर के हॉकी खिलाड़ी रनवीर परौचे का चयन हुआ है।
रनवीर परौचे श्री उमेष चन्द्र मोर्य हॉकी प्रशिक्षक एवं श्री नफीस खान हॉकी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में खेल परिसर सागर में प्रशिक्षण प्राप्त करते है।
इनकी इस उपलब्धि पर, कलेक्टर जिला सागर श्री संदीप जी.आर. तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शाहवाल, एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्री प्रदीप अबिद्रा, एड.श्री वीनू राणा एवं सागर जिला हॉकी संघ के सचिव श्री मकसूद खान द्वारा हर्ष व्यक्त किया। तथा अगे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दीं।
खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के विभागीय प्रशिक्षकों श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, श्रीमती संगीता सिंह, श्री मंगल सिंह यादव, श्री श्यामलाल पाल, श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्री चंदन मोरे, श्रीमती अंजली सिंह, श्री रंजीत बैन, श्री विवेक सेन एवं सभी सीनियर हॉकी खिलाड़ियों द्वारा बधाई दी।
